पौंग झील में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान के प्रयास जारी

20 अगस्त: पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की हालत खराब होने के कारण महिला की उम्र का स्पष्ट अनुमान नहीं लग पाया है। प्रारंभिक तौर पर उसकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही हरिपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर जांच शुरू की। तलाशी के दौरान शव के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज या अन्य सामग्री बरामद नहीं हुई। पुलिस ने शव को देहरा स्थित शवगृह में रखवा दिया है।

शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक शवगृह में रखा जाएगा। इसकी सूचना जिले के सभी संबंधित थानों को भी भेज दी गई है, ताकि महिला की पहचान हो सके। पुलिस को आशंका है कि शव ऊपरी क्षेत्र से बहकर यहां तक पहुंचा हो सकता है।

महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। एसपी देहरा संदीप धवल ने महिला का शव मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *