17 अगस्त: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कलूण-सलाणा-झीना सड़क पर एक टाटा नेक्सॉन कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान सुमित किमटा पुत्र नरेंद्र किमटा, निवासी गांव कलूण, डाकघर चम्बी, चौपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार दिन के समय कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।