पुहाड़ा खोली खड्ड में बहा अज्ञात व्यक्ति, मौके पर पहुंचे विधायक पठानिया

17 अगस्त: शाहपुर के पुहाड़ा क्षेत्र में खोली खड्ड में तेज पानी के बहाव के बीच एक अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया स्थानीय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। खड्ड में पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने जिला पुलिस प्रशासन और जिलाधीश कांगड़ा से दूरभाष पर बातचीत कर घटना की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम शाहपुर, कांगड़ा और ज्वाली को भी मामले से अवगत करवाया, ताकि व्यक्ति की पहचान सहित घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा सके।

विधायक ने प्रशासन को निर्देश दिए कि व्यक्ति की पहचान जल्द सुनिश्चित की जाए और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। पहचान होने के बाद पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी करने के भी निर्देश दिए गए।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *