एसपी कांगड़ा ने बज्रेश्वरी देवी मंदिर का किया दौरा, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

14 अगस्त: पुलिस अधीक्षक कांगड़ा ने श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और माता के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए किए गए पुलिस प्रबंधों का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास के बाजार क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कांगड़ा पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता पुलिस व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *