टांडा मेडिकल कॉलेज को PGI की तर्ज पर विकसित करने की मांग, एडवांस्ड ट्रॉमा सेंटर पर भी जोर

14 अगस्त: राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश, विशेषकर कांगड़ा जिले की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान अनुराग शर्मा ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा को पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ की तर्ज पर स्वायत्त संस्थान का दर्जा देने और टांडा में एडवांस्ड ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने का आग्रह किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने दोनों महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक विचार-विमर्श और सहयोग का आश्वासन दिया।

अनुराग शर्मा ने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज को अत्याधुनिक सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधाओं से सशक्त करना प्रदेश के व्यापक जनहित में महत्वपूर्ण होगा। इससे कांगड़ा सहित पूरे हिमाचल प्रदेश के लोगों को बेहतर और उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही गंभीर मरीजों को उपचार के लिए दूसरे राज्यों में रेफर करने की आवश्यकता भी कम होगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हित और जनसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को उचित मंचों पर लगातार उठाया जाता रहेगा। टांडा मेडिकल कॉलेज को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित कर प्रदेश का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *