नूरपुर के राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज में मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

6 अगस्त: उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस वर्ष राजकीय आर्य डिग्री महाविद्यालय, नूरपुर के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम अरुण शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

एसडीएम अरुण शर्मा ने बताया कि समारोह में पुलिस, गृह रक्षक, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड तथा एनएसएस की टुकड़ियां आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत करेंगी। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं देशभक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा अधिकारियों और कर्मचारियों से समारोह में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया। समारोह को गरिमापूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *