3 जुलाई: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उपमंडल साईंगल ने 4 जुलाई 2026 को 33/22 केवी उपकेंद्र साईंगल में आवश्यक मरम्मत एवं पुनर्गठन कार्य के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है।
बोर्ड के अनुसार, 22 केवी कोटली, बीर, तल्याहड़ तथा रणखाड़ा फीडरों के अंतर्गत आने वाले कोटली, धन्यारा, सुराड़ी, गुणाहल, लागाधर, कड़कोह, भरगांव, माहन, कोट, द्रूबल, डवाण, कसाण, साईंगल, साई, सेहली, सदयाना, गोहड़ा, बग्गी, नागण-बटाहटर, बीर, सदोह, तरनोह, धन्यारी, बरयारा, रणखाड़ा, लुहारड़ी, गजनोहा, बनायट, नांदी, बटाहण, पतरौण, बैहल पेड़ी, सैणी मोहड़ी, जनेड़, देवधार, तल्याहड़, पथियूं, मरायू तथा आसपास के गांवों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विभाग ने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा तथा उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।