NCR में 9 नवंबर से 30 नवंबर मध्यरात्रि तक पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल 

9 नवम्बर: दिल्ली से लगे नेशनल कैपिटल रीजन  में 9 नवंबर से 30 नवंबर की आधी रात तक पटाखे जलाने और उनकी बिक्री पर पूरीतरह प्रतिबंध लगा दिया गया है|नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सोमवार को एक ताजे आदेश में इस अवधि में एनसीआर में पटाखे जलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है|

यह कदम खतरनाक स्तर पर पहुंचे प्रदूषण और दीवाली के बाद स्थिति और बदतर होने के डर से लिया गया है| NGT का यह आदेश दिल्ली और आसपास के कम से कम दर्जन भर जिलों में लागू होगा|और NGT ने बस दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, देश के बाकी शहरों को लेकर भी निर्देश दिए हैं|

जिन शहरों में प्रदूषण की स्थिति सामान्य है, वहां पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी किए गए ग्रीन पटाखे रात 8 बजे से 10 बजे तक जलाए जा सकते हैं| साथ ही नए साल पर रात 12 बजे से साढ़े 12 बजे तक पटाखे जलाने की अनुमति दी जा सकती है|NGT ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्यों के सभी प्रदूषण बोर्ड को निर्देश दिया कि वे प्रदूषण की स्थिति पर निगरानी रखें और संबंधित अथॉरिटी को इसकी जानकारी दें|

इस मामले में NGT जुर्माने का प्रावधान अपने पहले आदेश में कर चुकी है| प्रतिबंधित इलाके में नियमों का पालन न करने वालों पर जुर्माने का प्रावधान है|पटाखा बेचने वालों पर 10 हज़ार का जुर्माना, जबकि पटाखा जलाने वालों पर 2 हज़ार का जुर्माना लगाया जाएगा| यह इस साल भी लागू है|

बता दें कि इसके पहले देश के कई राज्य दीवाली पर पटाखे जलाने पर बैन लगा चुके हैं| इनमें दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, राजस्थान, ओडि़शा, पश्चिम बंगाल सहित कुछ राज्य हैं| हालांकि, हरियाणा ने रविवार को एक नए आदेश में कहा था कि लोग दीवाली पर दो घंटों के लिए पटाखे जला सकते हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *