2.60 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल दवा

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल 

30 अक्टूबर : जिला मंडी में 19 साल की उम्र तक के 2.60 लाख बच्चों व किशोरों को पेट के कीड़े मारने की दवा (एल्बेंडाजोल) की खुराख खिलाई जाएगी। इनमें पांच साल तक की उम्र के 60 हजार बच्चों को विटामिन-ए की खुराक भी दी जाएगी। यह जानकारी राष्ट्रीय कृमिमुक्ति कार्यक्रम के तहत आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक में दी| उन्होंने कहा कि दो से 10 नवंबर तक आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता घर-घर जाकर दवा देंगी। जो बच्चे खांसी-जुकाम से पीड़ित हैं, उन्हें अभी ये खुराक नहीं दी जाएगी। इसके अलावा कंटेनमेंट जोन में भी दवा नहीं दी जाएगी।

                                                             

अभियान के दौरान कोविद-19 के प्रोटोकोल का पूरा  पालन किया जायेगा | इस कार्य में शिक्षा विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा। ऑनलाइन कक्षाओं में भी इस अभियान की जानकारी दी जाएगी।सीएमओ  ने कहा कि बच्चों और किशोरों में कृमि संक्रमण के कारण उनका शारीरिक और दिमागी विकास बाधित होता है। जिससे कुपोषण और खून की कमी हो जाती है। उन्होंने कहा कि पेट के कीड़े मारने की दवा की खुराक नियमित अंतराल पर लेने से शरीर में पोषण का स्तर बेहतर होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *