13 अक्तूबर: मैक्लोडगंज के विभिन्न क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल एचपीएसईबीएल मैक्लोडगंज के सहायक अभियंता रमन भारमोरिया ने बताया कि 11 केवी कलापुल-मैक्लोडगंज फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक या कार्य पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी।
इस दौरान मैक्लोडगंज मुख्य चौक, मैक्लोडगंज बाजार, दलाई लामा मंदिर, मंदिर रोड, जोगीवाड़ा रोड, जोगीवाड़ा गांव, प्रेम गली, मीठानाला, हीरू गांव, दुसालां, टिप्पा रोड, टिप्पा, हयात होटल, पर्वतारोहण संस्थान, तुशिता ध्यान केंद्र और फोरसेथगंज सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
सहायक अभियंता ने बताया कि एचटी/एलटी विद्युत वितरण नेटवर्क के रखरखाव और आवश्यक मरम्मत कार्यों को पूरा करने के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।