सिरमौर: गिरि नदी में नहाने उतरे 2 लोगों की डूबने से मौत

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

 राजगढ़ (सिरमौर), 30 मई। गिरि नदी में नहाने उतरे दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुमेर (53) पुत्र मोतीराम गांव टलांजी (गौड़ा) तहसील कंडाघाट, जिला सोलन और राजेंद्र सिंह (57) गांव खवारा इंडस्ट्रियल एरिया प्लॉट नंबर 17, शोघी, जिला शिमला के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार दो परिवार एक वाहन में घूमने आए थे। सिरमौर के नेईनेटी के समीप दोनों व्यक्ति रविवार दोपहर के वक्त गिरि नदी में नहाने के लिए उतरे। नहाते समय दोनों अचानक पानी में डूब गए। परिजनों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और दोनों को नदी से बाहर निकाला।

सोलन अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। नेईनेटी के समीप गिरि नदी में डूबने वाले लोगों की जानकारी यशवंत नगर पुलिस को काफी देरी से मिली।

सूचना मिलने के बाद पुलिस सोलन अस्पताल पहुंची। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार थे।

डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम सोमवार को जिला अस्पताल सोलन में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *