शिक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला, NEET परीक्षा प्रक्रिया में होंगे अहम बदलाव

20 मई: NEET UG परीक्षा में पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलावों की घोषणा की है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि परीक्षा व्यवस्था से छेड़छाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

इस बीच National Testing Agency ने जानकारी दी है कि NEET UG की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। दोबारा परीक्षा देने वाले छात्रों के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी किए जाएंगे।

सरकार के अनुसार शुरुआती जांच में कुछ स्थानों पर प्रश्नपत्र से जुड़ी जानकारी परीक्षा से पहले लीक होने की बात सामने आई थी, जिसके बाद परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल खड़े हुए। मामले की जांच अब CBI को सौंप दी गई है और एजेंसी पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब उन्हें परीक्षा केंद्र के लिए अपनी पसंद का शहर चुनने की सुविधा दी जाएगी, ताकि यात्रा संबंधी परेशानियां कम हों। साथ ही परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए तकनीकी सुधार भी किए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि अगले साल से NEET परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। अभी तक यह परीक्षा OMR शीट पर होती थी। इसके अलावा छात्रों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा, जिससे उन्हें परीक्षा के दौरान बेहतर सुविधा मिल सके।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *