कांगड़ा में देर रात दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

20 मई: कांगड़ा में सिविल अस्पताल के सामने स्थित एक दुकान में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देख तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक दुकान के भीतर रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *