शाहपुर नगर पंचायत को मिले तीन नए पार्षद

Spread the love

राजीव पटियाल, संजीव उपाध्याय व पुष्पा देवी बने शाहपुर नगर पंचायत के मनोनीत पार्षद

आवाज़ ए हिमाचल 

दीपक गुप्ता, शाहपुर। नगर पंचायत शाहपुर को तीन नए पार्षद मिल गए हैं। प्रदेश सरकार ने तीन पार्षद मनोनीत किए हैं। इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी हैं। शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड छह निवासी संजीव उपाध्याय, वार्ड पांच के राजीव पटियाल व वार्ड चार की पुष्पा देवी को पार्षद मनोनीत किया गया। बता दें कि नगर पंचायत शाहपुर में सात वार्ड हैं, जबकि तीन पार्षद सरकार मनोनीत करती हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पूर्व भाजपा सरकार द्वारा मनोनीत पार्षदों को हटा दिया गया था, सरकार ने अब करीब तीन माह बाद नए पार्षद मनोनीत किए हैं। मनोनीत पार्षदों राजीव पटियाल, संजीव उपाध्याय व पुष्पा देवी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार जताया हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें जो ज़िम्मा सौंपा गया है वे उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा शाहपुर शहर को विकास के पथ पर ले जाने में पूरा प्रयास करेंगे। उधर, विधायक केवल सिंह पठानिया ने मनोनीत पार्षदों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *