रूस ने यूक्रेन पर बोला हमला, धमाकों से दहली राजधानी कीव, 7 लोगों की मौत

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

मास्को/कीव, 24 फरवरी। रूस ने यूक्रेन के साथ जंग की शुरुआत कर दी है। वीरवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सैन्य कार्रवाई के ऐलान के 5 मिनट बाद यूक्रेन में धमाके सुनाई दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन की 12 जगहों को निशाना बनाया। कीव में 2 जगह बैलास्टिक मिसाइल से हमला किया गया। इस हमले में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार रूस ने यूक्रेन के 2 गांवों पर भी कब्जा कर लिया है।

 क्रीमिया के रास्ते यूक्रेन में रूसी सेना घुस रही है। रूस ने यूक्रेन सेना को ‘हथियार डालने को कहा’ है. हालांकि, पुतिन ने कहा है कि उनका कब्जे का इरादा नहीं है। वहीं संयुक्त राष्ट्र ने रूस से हमला रोकने की अपील की है।


रूस के हमले के बाद यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने एक ट्वीट के जरिए कहा कि ‘पुतिन ने अभी यूक्रेन पर एक बड़ी चढ़ाई शुरू कर दी है। यूक्रेन के शातिपूर्ण शहर हमलों का सामना कर रहे हैं। यूक्रेन खुद की रक्षा करेगा और जीतेगा भी। दुनिया पुतिन को रोक सकती है और उसे रोकना चाहिए। एक्शन लेने का यही वक्त है।’

 एएनआई के सूत्रों के हवाले के अनुसार भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा है कि हम तेजी से बदलती स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। भारतीयों, खासकर छात्रों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष का विस्तार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *