13 अक्तूबर: उपमंडल ऊना के तहत मैहतपुर से बनगढ़ वाया भभौर साहिब सड़क मार्ग (किलोमीटर 0/0 से 3/0 तक) 13 से 22 अक्तूबर तक यातायात के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस दौरान यातायात को बनगढ़-नंगड़ा रोड स्थित घलोर चौक से डायवर्ट किया जाएगा।
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस संबंध में मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि सड़क मार्ग पर आवश्यक निर्माण कार्य को तेजी और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद होने और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए मार्ग पर अग्रिम सूचना बोर्ड लगाने को भी कहा गया है।