24 नवम्बर: मंडी के रंधाड़ा विद्युत अनुभाग के तहत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में 24 नवंबर को बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। तांदी ट्रांसफार्मर के स्थानांतरण और बिजली लाइनों की लॉपिंग के कार्य के चलते सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली की सप्लाई बीच-बीच में बंद रहेगी।
विद्युत उपमंडल मंडी-2 के सहायक अभियंता सुनील शर्मा ने बताया कि इस दौरान तांदी, पतरौण, सीरम, नायट, भुषाल, कोठीगैहरी, रंधाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उन्होंने बताया कि बारिश होने की स्थिति में कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।