बागनधार माइन हादसे में रेस्क्यू जारी, मलबे से चालक का शव बरामद; दो की तलाश जारी

19 अगस्त: सिरमौर जिले की कमरऊ तहसील के बागनधार में चूना पत्थर की माइन में हुए भारी भूस्खलन के बाद दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। एनडीआरएफ की टीम ने पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया है। हादसे के बाद मलबे में दबे दो अन्य लोगों की तलाश में रेस्क्यू टीम लगातार जुटी हुई है।

बुधवार को उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, एसडीएम शिलाई सतपाल और डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर की मौजूदगी में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने मलबे में दबे ट्रक और उसके चालक का शव बाहर निकाला। मृतक की पहचान अनिल कुमार निवासी बड़वास के रूप में हुई है।

जिला खनन अधिकारी सरित चंद ने बताया कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जाएगी। वहीं, उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि मलबे में दबे नेपाली मूल के दो अन्य लोगों को तलाशने के लिए अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर मलबा हटाकर संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *