धारकंडी पहुंचे केवल पठानिया, नुकसान का लिया जायजा

Spread the love

 

आवाज ए हिमाचल 

दीपक गुप्ता, शाहपुर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने धार कंडी क्षेत्र की दरिणी, रिडकमार, सल्ली, भलेड पंचायतों के प्रभावित जगहों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ नायब तहसील दार मुनीश कुमार, कानून गो अक्षय कुमार, लोकनिर्माण विभाग एसडीओ योगिंदर पाल, जलशक्ति विभाग एक्सईन अमित डोगरा, बिजली विभाग एसडीओ विक्रम शर्मा एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। पठानिया ने बताया कि पिछले दिनों से भारी बारिश के कारण हुई तबाही से प्रदेश हिल गया है। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में जो भी नुकसान हुआ है उसका जायजा खुद जाकर केवल पठानिया ने लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि नुकसान का आंकलन करके रिपोर्ट सरकार को भेजे। शाहपुर हल्के में जो भी सड़के बन्द पड़ी थी उनका केवल पठानिया ने खुद जा कर मुआयना किया और उनको  खुलवाया। राजोल में पिछले वर्ष भारी बारिश के कारण जनता के घरों में पानी घुस गया था करोड़ो का नुकसान हुआ था। इस बार कांग्रेस सरकार बनते ही राजोल में राहत का काम समय रहते पूरा कर लिया गया था, जिससे इस बार राजोल, मकरोटी, अम्बाड़ी, केटलू की जनता चैन की नींद सोई। रुलेड में भी इस बार ज्यादा नुकसान नही हुआ है। चंगर क्षेत्र में भी लगभग जान माल का कोई नुकसान नही हुआ है। धार कंडी क्षेत्र में छूट पुट स्लाइड हुई है। घरों को जो नुकसान हुआ है उसको रोकने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है, कि जल्द इनकी रिपोर्ट बना कर भेजे ओर राहत का काम शुरू कर दे।

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की चंगर, धारकंडी और सेंट्रल बेल्ट की जनता का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र को इस बार ऐसा विधायक मिला है जो जनता के दुख के साथ खड़ा रहा और जहाँ जहाँ से फोन आये उनकी तुरंत समस्या का हल करने के लिए खुद विधायक मौके पर पहुँचे। ऐसा कभी भी विधानसभा शाहपुर क्षेत्र में देखने को नही मिला। इस बार शाहपुर की जनता ने अपना विधायक चुन कर धोखा नही खाया बल्कि अपने आप पर फक्र महसूस कर रही है। लोगो का कहना था कि जब जब शाहपुर हल्के की जनता को मुसीबत आयी तब तब विधायक मंत्री आगे नही आये। आये भी तो सिर्फ आश्वासनों के सिबाये कुछ नही मिला। इस बार प्रभावित लोगों के साथ विधायक खड़ा मिला और उनका हौसला बन कर कार्य किया।

adds

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *