धर्मशाला नगर निगम में आज महापौर-उपमहापौर का चुनाव, भाजपा की रणनीति तैयार

29 जून : नगर निगम धर्मशाला में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद महापौर और उपमहापौर का चुनाव होगा। चुनाव से पहले भाजपा ने रक्कड़ में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पवन काजल तथा विधायक सुधीर शर्मा की मौजूदगी में बैठक कर रणनीति तैयार की। सूत्रों के अनुसार महापौर पद के लिए खनियारा वार्ड से नवनिर्वाचित पार्षद एवं पूर्व पत्रकार प्रवीण प्रकाश कुमार का नाम सबसे आगे माना जा रहा है, हालांकि पार्टी ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

उपमहापौर पद के लिए महिला पार्षद को मौका देने की भी चर्चा है, ताकि सामाजिक और जातीय समीकरण साधे जा सकें। 17 सदस्यीय नगर निगम में भाजपा के 11 पार्षद होने के कारण महापौर पद पर उसका दावा मजबूत माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस भी महापौर और उपमहापौर पद के लिए अपने उम्मीदवार मैदान में उतारने की तैयारी में है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *