17 जुलाई: दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उनके लिए समाज में बेहतर एवं समावेशी वातावरण तैयार करने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों, संस्थानों, संगठनों और प्रतिष्ठानों को इस वर्ष भी 3 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इन राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए पात्र व्यक्ति, संस्थाएं और संगठन 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर किए जा सकते हैं। पुरस्कारों से संबंधित विस्तृत जानकारी पोर्टल तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
उपायुक्त ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी पात्र व्यक्तियों, संस्थाओं और संगठनों से निर्धारित तिथि 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।