डूंडियारा में संदिग्ध गतिविधि पर कार्रवाई, दो युवकों से चिट्टा मिला

8 जुलाई: पठानकोट-चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डूंडियारा क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) नूरपुर-चम्बा की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 6.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना डल्हौजी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे STF की टीम गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान डूंडियारा स्थित वर्षाशालिका के पास बैठे दो युवक पुलिस को संदिग्ध दिखाई दिए। पूछताछ के दौरान दोनों घबरा गए, जिस पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 6.32 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश कुमार (28) निवासी वार्ड नंबर-4, बनीखेत, तहसील डल्हौजी और सौरभ (31) निवासी बनीखेत, तहसील डल्हौजी, जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *