डीआईजी सौम्या सांबसिवन ने कांगड़ा और ऊना के शक्तिपीठों का किया दौरा, नवरात्र में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

16 अक्तूबर: शारदीय नवरात्र के दौरान कांगड़ा और ऊना जिले के प्रमुख शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए डीआईजी सौम्या सांबसिवन ने विभिन्न मंदिरों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, बगलामुखी, ब्रजेश्वरी देवी और चामुंडा देवी मंदिरों में मां के दर्शन किए तथा पुलिस की ओर से किए गए सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया।

ज्वालाजी मंदिर पहुंचने पर मंदिर के कुल पुरोहित कपिल मुनि ने डीआईजी सौम्या सांबसिवन को विधिवत पूजा-अर्चना करवाई और मां ज्वाला का आशीर्वाद दिलाया। नवरात्र के पंचमी पर्व पर उन्होंने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

नवरात्र के आगामी सप्तमी और अष्टमी पर्व के दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल, डीएसपी संजय शर्मा और एसओ संदीप पटियाल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *