जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल

11 नवम्बर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने CRPF कैंप को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। इस घटना में तीन जवान घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षा बलों की टीमें जुटी हुई हैं। वहीं, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्विक एक्शन टीम (QAT) भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *