जंगल में पड़ा मिला युवक का शव, खैरी क्षेत्र में मचा हड़कंप

22 जून : औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब के खैरी क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात स्थानीय लोगों ने खैरी के समीप जंगल क्षेत्र में एक युवक का शव पड़ा देखा। शव की स्थिति संदिग्ध लगने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्र की गहन जांच की।

प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान 30 वर्षीय लखविंद्र सिंह निवासी लट्ठे माजरी, नारायणगढ़ (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

घटना के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं एसपी एनएस नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और युवक की मौत के कारणों की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *