17 जुलाई: विकास खंड चौंतड़ा के किसानों और बागवानों के लिए फलदार पौधों की पहली खेप पहुंच गई है। उद्यान विकास अधिकारी चौंतड़ा निधि ठाकुर ने बताया कि 16 जुलाई से ये पौधे उद्यान विभाग के बिक्री केंद्र चौंतड़ा में उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि इस बार आम, बारामासी नींबू, मौसमी, संतरा और लीची के पौधे बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। सभी पौधों की बिक्री सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर की जाएगी।
निधि ठाकुर ने क्षेत्र के किसानों और बागवानों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी आवश्यकता के अनुसार फलदार पौधे विकास खंड चौंतड़ा परिसर स्थित उद्यान विभाग के बिक्री केंद्र से प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में फलोत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।