22 मई: चंबा-तीसा मार्ग पर मेडिकल कॉलेज सरोल के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रज्जाक अली शाह (36) निवासी बैंसका के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने युवक को सड़क किनारे बेसुध हालत में पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को मेडिकल कॉलेज चंबा लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की शुरुआती जांच में परिजनों ने किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और हरदासपुरा कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एसपी चंबा विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि की है।