किशनपुरा में 2 अक्टूबर को होगा 27वां सभ्याचारक मेला, दर्जनों कलाकार बढ़ाएंगे रौनक

1 अक्तूबर, कविता शान्ति गौतम :27वां सभ्याचारक मेला इस बार 2 अक्टूबर, शुक्रवार को किशनपुरा में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी गायक एवं मेला कमेटी सदस्य चना किशनपुरिया ने दी।

उन्होंने बताया कि मेले में दर्जनों कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की रौनक बढ़ाएंगे। इनमें राही माणकपुर शरीफ सहित अन्य कलाकार शामिल होंगे। मेले के दौरान पंजाबी संगीत, संस्कृति और सभ्याचार की झलक देखने को मिलेगी।

चना किशनपुरिया ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित मेले में पहुंचकर कार्यक्रम की रौनक बढ़ाने और पंजाबी संगीत एवं संस्कृति का आनंद लेने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि मेले में ‘विशेष सम्मान-शहीदों के नाम’ भी वितरित किए जाएंगे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *