कसौली में घर के अंदर घुसा तेंदुआ, इलाके में मचा हड़कंप

3 जुलाई: जिला सोलन के कसौली क्षेत्र के ब्रूरी गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ सड़क किनारे स्थित जीत सिंह ठाकुर के घर में घुस गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए शिमला से विशेष रेस्क्यू टीम भी रवाना कर दी गई है।

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लोगों से घरों के अंदर रहने, भीड़ न लगाने और तेंदुए के पास जाने का प्रयास न करने की अपील की है। वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ने के लिए अभियान चला रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *