उत्तराखंड के टिहरी में बड़ा बस हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 6 की मौत

17 नवम्बर: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। गुलार बाजार के पास करीब 30 से 35 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस पुल के समीप लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की ब्यासी और ढालवाला स्थित टीमों को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया। बचाव दल ने खाई में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए अभियान शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक, करीब 20 घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पतालों में भेजा गया है।

टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे भी राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी के लिए घटनास्थल रवाना हुए। हादसे के बाद मौके पर बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *