आवाज ए हिमाचल
20 जनवरी। हिमाचल में अब 5 फीसदी ही कोरोना के मामले रह गए हैं। ग्राफ में लगातार गिरावट आने से अब लोग वैक्सीन लगाने से परहेज कर रहे हैं। हिमाचल में अभी स्वास्थ्य कर्मियों को जो वैक्सीन लगाई जा रही है, इसमें भी टारगेट अचीव नहीं हो रहा है। दो दिन में प्रदेश के 60 और 65 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 98 फीसदी रिकवरी रेट पहुंच गया है।मृत्युदर में भी कमी आई है। पहले जहां मृत्यु दर 2 फीसदी तक चली गई थी, वहीं वहीं अब 0.2 फीसदी रह गया है। करीब 20 दिन से प्रदेश में 5 और इससे कम लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि प्रदेश में जो इस बीच मौत हुई है उनकी उम्र 75 व इससे ज्यादा की रही है। प्रदेश सरकार की ओर से की गई सख्ती से कोरोना के मामलों पर अंकुश लगा है।
प्रदेश में खाली होने लगे कोविड सेंटर
एक समय में हिमाचल में जहां कोरोना मरीजों के लिए बेड नहीं मिल रहे थे। वहीं आज यह सेंटर खाली हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज नेरचौक, नाहन, आईजीएमसी में वार्ड खाली हो रहे हैं। प्रदेश में 600 एक्टिव मामले हैं। इनमें ज्यादातर लोग अपने घरों में ही आइसोलेट हुए हैं। हिमाचल में कोरोना के मामलों में काफी कमी आई है। रिकवरी रेट में भी काफी सुधार है। वैक्सीन लगाने वालों का आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ रहा है।