हिमाचल में खुलेंगे महिला हेल्प डेस्क, पुलिस थानों व पुलिस जिला कार्यालयों में होंगे स्थापित

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

16 जनवरी । हिमाचल प्रदेश में महिला अपराधों की रोकथाम के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाने का फैसला लिया है। इस संबंध में भाजपा के विजन डॉक्यूमेंट को लागू ककरने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में पहली बार महिला हेल्प डेस्क स्थापित होंगे। ये डेस्क पुलिस थानों व जिला पुलिस कार्यालयों में स्थापित होंगे। थानों को वूमेन फ्रेंडली बनाया जाएगा। महिला अपराधों के साथ पहले से अधिक संवेदनशीलता के साथ निपटा जाएगा। ऐसे हेल्प डेस्क खोलने के प्रस्तावों को शुक्रवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें पुलिस महकमे में महिला हेल्प डेस्क को मजबूती प्रदान करने के लिए 136 स्कूटी, स्कूटर, 272 हेलमेट, 136 डेस्कटॉप कंप्यूटर खरीदने की भी स्वीकृति प्रदान की गई।

महिला हेल्पलाइन है अप्रभावी

मौजूदा समय में प्रदेश में राज्य स्तर पर एक महिला हेल्पलाइन है। इस हेल्पलाइन का नंबर 1091 है। इसे वर्ष 2013-14 में स्थापित किया गया था, लेकिन अब यह अप्रभावी है। जब से गुडिय़ा हेल्पलाइन स्थापित की गई, शक्ति बटन ऐप आया, तब से इस पर कॉल काफी कम हो गई है। इस कारण यह बंद होने के कगार पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *