हिमाचल: पहली बार देखा जा सकेगा ऑनलाइन पंचायत चुनाव का परिणाम

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

     22 दिसम्बर। हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों में इस बार प्रत्याशियों का परिणाम ऑनलाइन दिखेगा। इसके लिए पंचायती राज विभाग ने एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसे मतगणना स्थल समेत मुख्य केंद्र से लगातार अपडेट किया जाएगा, जिससे प्रत्याशियों का परिणाम जल्द घोषित हो सकेगा।  जानकारी के अनुसार अगले माह होने वाले पंचायती राज चुनावों को लेकर इस बार विभाग ने कई तरह के बदलाव किए हैं। इनमें विभाग की सबसे बड़ी उपलब्धि पंचायती राज चुनावों में मैदान में उतरे प्रत्याशियों के परिणाम को ऑनलाइन दिखाना है।

सॉफ्टवेयर के जरिये वोटों की गिनती को लेकर पल-पल की सूचना अपडेट होती रहेगी। इसके चलते जहां प्रत्याशियों का परिणाम जल्द घोषित किया जा सकेगा, वहीं घर बैठे लोग भी इसे आसानी से देख सकेंगे। इस सॉफ्टवेयर को आपरेट करने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड जारी किए जाएंगे, ताकि वे समय-समय पर प्रत्याशियों के रिजल्ट से संबंधित सारी जानकारी को अपलोड करते रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *