सुक्कड से होकर वीरवार को चलेगी बसें,लोगों की मांग पर विशाल नैहरिया ने दिए आदेश

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल 
                 ब्यूरो,धर्मशाला 
07 जुलाई। विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला की ग्राम पंचायत सुक्कड से होकर वीरवार से बसें चलेंगी।स्थानीय लोगों की मांग पर विधान सभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने परिवहन निगम के अधिकारियों को वीरवार से ही सुक्कड से होकर बस चलाने के निर्देश दिए हैं। वहीं सुक्कड के किसानों की सिंचाई की समस्या का भी शीघ्र समाधान होगा, इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। सुक्कड के किसानों को खाद् सहित खेती बाड़ी के उपकरण प्रदान किये। बुधवार को सुक्कड पंचायत के किसानों के लिए कृषि विभाग के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में किसानों को विधायक विशाल नैहरिया ने केंद्र और प्रदेश सरकार की किसानों के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी प्रदान की,वहीँ सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई गई योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों के लिए चलाई गई योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन और योग्यताओं की जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम में सुक्कड पंचयत प्रधान श्याम लालू, पंच आदित्य वालिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी, महामंत्री राजेश वर्मा, कोषाध्यक्ष राज ओबराय, सचिव राकेश चौधरी,कार्यालय सचिव रवि कान्त शर्मा, प्रेस सचिव अमित वालिया, भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संजीव कुमार,किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री शिव कुमार, कृषि विभाग से वरिष्ठ एसएमएस डॉ राहुल कटोच, एसएमएस शशि कांता, एईओ अरुण पटियाल, एईओ अंकिता भरद्वाज, एईओ संजीव,सोयल कंजर्वेसन से एईओ विजय, किसान उषा देवी, बबिता चौधरी, शांति देवी, निर्जला देवी, अनुराधा देवी, दीपिका देवी, रीना, कुंती देवी, पूजा देवी, मीना कुमारी, राकेश, सुदर्शना देवी, अरुणा देवी, सीमा कुमारी, बिनता देवी, रश्मि देवी, सुषमा देवी, लज्या देवी, नीता देवी, नीकू देवी, रेशमा देवी, पूजा देवी, ब्रिज राणी, बीना, मोहिनी और सोमा आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *