सिद्धपुर के प्रभारी आंचल पठानिया ने लोगों की पानी की समस्या को किया दूर

Spread the love

आवाज़  हिमाचल

02 अप्रैल। नगर निगम वार्ड 16 सिद्धपुर के प्रभारी आंचल पठानिया ने बताया कि सिद्धपुर वार्ड में लोगों ने पानी व स्ट्रीट लाइटों की समस्या बताई। भाजपा उम्मीदवार वीर सिंह के ध्यान में समस्या आई और उन्होंने टीम को अवगत करवाया। पेयजल की समस्या का समाधान कर दिया गया और जो स्ट्रीट लाइटें नहीं जलती थी वह भी अब जगमगा रही हैं।

पठानिया ने सिद्धपुर में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। केंद्र में भाजपा की सरकार है, प्रदेश में भाजपा की सरकार है, नगर निगम भी भाजपा का होगा तो एक समान विकास होगा। भाजपा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। लोग भाजपा को वोट करेंगे, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट करेंगे। उन्होंने बताया कि लोगों में काफी उत्साह है। वीर सिंह सरल स्वभाव का होने के साथ-साथ युवाओं की पहली पसंद हैं। बुजुर्गों के साथ घुलमिलकर मिल रहे हैं।

यही नहीं महिलाओं व बुजुर्गों का आशीर्वाद वीर सिंह को मिल रहा है। वीर सिंह ने शपथ पत्र भी दे दिया है कि शीला व फतेहपुर में दफ्तर खोल रहा है जो कि पांच साल तक चलेगा। कुछ लोग नीचे व ऊपर की बाद करके भ्रम फैला रहे हैं। लेकिन जनता जानती है कि वीर सिंह ही उनका सही चयन होगा। वार्ड 16 से भाजपा प्रत्याशी वीर सिंह ने कहा कि वह सिद्धपुर की जनता की आवाज बनेंगे। पूरा वार्ड घूमा है। पांच साल तक औहदे पर स्थानीय पार्षद पद मुताबिक कार्य नहीं करवा सके। यह शब्द उनके नहीं बल्कि उस जनता के हैं जो जनता पांच साल तक विकास की राह देखती रही। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं से रूबरू हुई हैं और पार्षद बनते हैं तो बिना भेदभाव के काम होगा, सामान विकास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *