सरवीण चौधरी की मौजूदगी में शाहपुर भाजपा महिला मोर्चा ने लोगों को वितरित किए मास्क

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल
11 दिसंबर। शाहपुर भाजपा मंडल महिला मोर्चा ने मुख्य बाजार में लोगों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए।इस दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी विशेष तौर पर मौजूद रही।महिला मोर्चा ने खुद मास्क तैयार कर लोगों को वितरित किए है।सरवीण चौधरी ने इस दौरान लोगों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित करने संग कोरोना महामारी को लेकर सरकार व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइंस को लेकर भी जागरूक किया।
सरवीण ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश खन्ना व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप  ने महिला मोर्चा को मास्क बनाकर लोगों में वितरित करने के लिए कहा था,जिसके तहत प्रदेशभर में जगह-जगह महिला मोर्चा की सदस्य मास्क वितरित कर रही है।उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत भी महिला मोर्चा ने लोगों को सैनिटाइजर व मास्क वितरित किए है।इस दौरान लोगों को मास्क पहनने,समाजिक दूरी व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक भी किया।
सरवीण चौधरी ने कहा की कोविड महामारी के कारण जब तक वैक्सीन नही आती तब तक  हम लापरवाही नही कर सकते अपितु जो भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय समय पर दिशा निर्देश दिए जाते हैं उनकी पालना करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश खन्ना व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सभी कार्यकर्ताओं को इस महामारी के समय में ज़िम्मेवारी दी है सभी कार्यकर्ता उसे बखूबी निभाएँगे ।
उन्होंने महिला मोर्चा शाहपुर की महिलाओं का धन्यवाद करते हुए कहा की इस महामारी के समय में शाहपुर विधान सभा में महिला मोर्चा ने संगठन के साथ मिलकर 50 हज़ार के लगभग मास्क वितरण किए । इस अबसर पर भाजपा महिला मोर्चा शाहपुर की अध्यक्ष सीमा देवी, अरुणा देवी, रजनी ठाकुर निशा शर्मा, सरिता नाग, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक अवस्थी किसान मोर्चा के अध्यक्ष जोगिंद्र ठाकुर,तिलक शर्मा, राकेश मनू,दीपक सोनी,सतीश कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *