शाहपुर के चड़ी निवासी पकंज कुमार बने युवा कांग्रेस कांगड़ा ज़िला के अध्यक्ष

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल 

30 अक्टूबर : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चड़ी निवासी पकंज कुमार युवा कांग्रेस ज़िला कांगड़ा के अध्यक्ष होंगे।हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों के लिए हुए चुनाव में पकंज कुमार  रिकॉर्ड 10574 मत हासिल पर पहले स्थान पर रहे है।पकंज को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है।दूसरे स्थान पर धर्मशाला कर अक्षित मनी रहे है।अक्षित ने 7561 मत हासिल कर उपाध्यक्ष का पद हसिल किया है।

तीसरे स्थान पर ज्वालामुखी के नीरज शर्मा रहे है।नीरज 1585 मत हासिल कर महासचिव बने है।सुरम सिंह ने 952,रजत सिंह ने 1364,चिराग गुप्ता ने 967,राम धन ने 544 व विजय कुमार ने 321 वोट प्राप्त कर महासचिव का पद हासिल किया है।यहां बता दे कि पकंज कुमार शाहपुर के चड़ी निवासी है तथा उन्होंने  धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से आजाद प्रत्याशी के रूप में पिछला विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।कांगड़ा ज़िला में कुल मत 24124 थे तथा 256 ने वोट नहीं दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *