मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर भाजपा ST मोर्चा लगाएगा रक्तदान शिविर

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

29 मई।  केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत 30 मई को भाजपा अनुसूचित जनजातीय मोर्चा जरूरमंद लोगों को मास्क,सैनिटाइजर का वितरण करने संग रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा।इसी विषय को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजातीय मोर्चा हिमाचल प्रदेश की बैठक राज्य अध्यक्ष शजवाहर शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर ओरांव, राष्ट्रीय महामंत्री गंजेंद्र सिंह पटेल, राष्ट्रीय महामंत्री काली राम मांझी व हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राम सिंह  विशेष रूप से मौजूद रहे।बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री व जिला के सभी आईटी संयोजक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *