महिला के सिर पर मार दी ईंट, पुलिस ने जेठ-जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

21 जनवरी। चिंतपूर्णी पुलिस थाना में बुधवार को किरण देवी पत्नी मदन लाल निवासी बेहड़ा ने जेठ जगीर सिं ह व जेठानी सरोज पर मारपीट व गाली-गलौज करने की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि उसके पति का एक्सीडेंट हुआ है और वह होशियारपुर में इलाज करवा रहे हैं। महिला, उसका बेटा और उसकी सास घर पर अकेले थे। महिला ने शिकायत में बताया कि उनके व जेठ के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। बुधवार  को जेठ-जेठानी उनके घर के आंगन के आगे बरामदा बनाने लगे। जब महिला ने उनको रोका तो उन्होंने धक्का मारा व सिर पर ईंट मार दी। मामले की पुष्टि डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मारपीट व गाली-गलौज का मामला दर्ज कर लिया है।

मारपीट मामले में क्रॉस एफआइआर दर्ज

इंदौरा ब्लॉक की भोग्रवां पंचायत में मंगलवार रात हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने क्रॅास एफआइआर दर्ज की है। डीएसपी नूरपुर अशोक रत्न भी स्पेशल टास्क फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। डीएसपी अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *