भाजपा सरकार और संगठन का अदभुत समन्वय: राकेश जमवाल

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

08 अप्रैल। मंत्रियों और संगठन के कार्यकर्त्ताओं के आपसी सामंजस्य का एक उदाहरण मंडी नगर निगम का चुनाव बना है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की इमानदार छवि एवं स्वीकार्यता और भाजपा के संगठन का पार्टी के प्रति समर्पण मंडी नगर निगम चुनावों में हुई ऐतिहासिक जीत का महत्वपूर्ण पहलू रहा है। ये बातें प्रदेश महामंत्री राकेश जमवाल ने मीडिया को जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि मंडी नगर निगम चुनावों की यह जीत विरोधियो को यह बताने के लिए पर्याप्त है कि एकजुट भाजपा को हराने के बारे में सोचना भी उनके लिए उचित नहीं। उन्होंने कहा कि जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के नेतृत्व के प्रति मंडी वासी  पुरी तरह से आश्वस्त दिखे वहीं जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, गोबिंद सिंह ठाकुर, और राम लाल मार्कंडेय और विधायकों ने प्रत्येक वार्ड में दस्तक दी और जनता के साथ सीधा संवाद किया।

उन्होंने कहा कि पूर्व संगठन मंत्री मंडी संसदीय क्षेत्र शिशु भाई धर्मा और वर्तमान  पूर्ण कालिक संगठन मंत्री  मंडी संसदीय क्षेत्र सुरेश शर्मा जी का अनुभव संगठन की कार्यशैली में स्पष्ट दिखा जब  संगठन द्वारा तैनात प्रभारी भी लगातार घर बार छोड़ कर अपने अपने वार्डों में जीत को लेकर समर्पित नज़र आए।वहीं जिलाध्यक्ष रणबीर सिंह ने भी पूरे चुनावी अभियान में कार्यकर्त्ताओं को उत्साहित रखा और जीत के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चों ने जिस प्रकार से एकजुट होकर अपनी उपस्थिति दर्ज की वह विरोधियों के लिए एक सबक है।

उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में मीडिया अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इन चुनावों में मीडिया समन्वय में अजय राणा, अमित सूद और प्रशांत शर्मा की तिकड़ी ने बड़ा ही सराहनीय कार्य किया है और वे बधाई के पात्र हैं। जमवाल ने कहा कि इन चुनावों की ऐतिहासिक जीत से सभी कार्यकर्ता और मंडी वासी उत्साहित हैं और आगामी लोकसभा चुनावों और मिशन 2022 की एकतरफा जीत के लिए पुरी तरह से तैयार है। उन्होंने भाजपा की इस जीत के लिए सभी प्रत्याशियों को और मंडी वासियों को बधाई दी और विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार के सहयोग से मंडी नगर निगम एक आदर्श नगर निगम बनेगा और विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *