बारालाचा दर्रे के दोनों ओर 11 दिनों से फंसे लोगों व वाहन चालकों को राहत मिली

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

15 अप्रैल। बारालाचा दर्रे के दोनों ओर 11 दिनों से फंसे लोगों व वाहन चालकों को राहत मिल गई है। बीआरओ ने सूरजताल में आए हिमस्खलन को हटाकर आधी रात को सड़क बहाल की। मार्ग बहाल होते ही दारचा व सरचू की ओर से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। बर्फबारी से पांच अप्रैल को मनाली लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया था। बीआरओ ने 13अप्रैल की रात बारालाचा दर्रे के दोनों छोर जोड़कर सड़क बहाल कर दी थी लेकिन 14 अप्रैल को सुबह सूरजताल के पास हिमस्खलन हो गया। लेकिन अब बीआरओ ने मार्ग बहाल कर 11 दिनों से दारचा, सरचू व उपसी में इंतजार कर रहे वाहन चालकों सहित सभी लोगों को राहत मिल गई है। बुधवार को लेह के उपसी से 46 वाहनों का काफिला रात को सरचू रुका था। सरचू में 17 आर्मी के वाहन पहले से ही रुके हुए हैं। सभी वाहन आज बारालाचा दर्रा पार कर मनाली आए।

आर्मी के वाहनों ने सबसे पहले पार किया बारालाचा दर्रा

आर्मी के वाहन सबसे पहले आर पार हुए। सुबह छः बजे सरचू से रवाना हुए और बारालाचा दर्रा पार कर दारचा पहुंचे। दूसरे वाहन सात बजे रवाना हुए। सुबह के समय सरचू की ओर से जबकि 11 बजे के बाद दारचा की ओर से वाहन रवाना होंगे।

पर्यटकों को अभी करना होगा इंतजार

बीआरओ ने मनाली लेह मार्ग सभी वाहनों के लिए बहाल कर लिया है लेकिन बारालाचा में सड़क के दोनों ओर लगे बर्फ के ढेर से रास्ता वनवे है। इसलिये अभी पर्यटकों को आने जाने की अनुमति नहीं रहेगी। पर्यटक वाहनों सहित मोटरसाइकिल वालों को भी दारचा से आगे जाने की अनुमति नहीम होगी। बीआरओ द्वारा सड़क की हालत बेहतर बनाने के बाद ही पर्यटक इस मार्ग पर सफर कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *