परदादा,दादा व पिता के बाद अब सेना में अधिकारी बना शाहपुर के कर्नल जय सिंह का पौत्र कर्णवीर सिंह

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

ब्यूरो,डेस्क शाहपुर

12 दिसंबर।परदादा,दादा,पिता के बाद अब शाहपुर के कर्ण वीर सिंह ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर शाहपुर का नाम ऊंचा किया है।बड़ी व अहम बात यह है कि कर्णवीर सिंह अपने परिवार की चौथी पीढ़ी है जो सेना में अधिकारी बने है।कर्ण वीर सिंह के दादा जय सिंह कर्नल रेंक से रिटायर हुए है,जबकि उनके पिता दीपक कर्नल रेंक पर अपनी सेवाएं दे रहे है।मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्प्युनिकेशन (एमसीटीई) में गुरुवार को हुए दीक्षांत समारोह के दौरान टेक्निकल इंट्री स्कीम का स्नातक करने के बाद लेफ्टिनेंट कर्ण वीर सिंह समारोह पूर्वक डिग्री व शपथ लेने के बाद शाहपुर के प्रीतमनगर स्थित अपने घर आ रहे है।

लेफ्टिनेंट पौते के स्वागत को लेकर दादा कर्नल जय सिंह काफी उत्साहित है तथा उन्होंने स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की है।कांग्रेस प्रदेश महासचिव केवल सिंह पठानिया ने शनिवार शाम को कर्नल जयसिंह के घर पहुंच कर उन्हें बधाई दी।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर में कर्ण वीर सिंह अपने परिवार की चौथी पीढ़ी है, जो सेना में अधिकारी बने है।कर्ण वीर सिंह की इस उपलब्धि से शाहपुर का प्रत्येक व्यक्ति खुद को गौरवांवित महसूस कर रहा है।कर्नल जय सिंह पूर्व सैनिक लीग शाहपुर के अध्यक्ष भी है।जयसिंह ने अपने पौते की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध में उनके चाचा सूबेदार संत राम व हवलदार जयराम सेना में भर्ती हुए थे।उनके भाई ठाकुर रुद्र सिंह व मेजर आरएस परमार भी सेना में रहे।

उन्होंने खुद कमीशन प्राप्त किया था सेना में कर्नल रेंक से रिटायर हुए।उनका बेटा कर्नल दीपक भी सेना में है तथा अब उनका पौत्र कर्ण वीर सिंह सेना में कमीशन प्राप्त कर लेफ्टिनेंट बने है।परिवार की चौथी पीढ़ी सेना में अधिकारी बनी है,जो उनके लिए व परिवार के लिए गर्व की बात है।कर्ण वीर सिंह ने जम्मू कश्मीर व भोपाल में शिक्षा ग्रहण करने के बाद मोहू इंदौर में ट्रेनिग प्राप्त करने के बाद पहली बार शाहपुर आ रहे है।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,ब्लॉक् काँग्रेस उपाध्यक्ष विजय ठाकुर,ब्लॉक् काँग्रेस महासचिव विवेक राणा,सोशल मीडिया ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष विनय ठाकुर, चरण जीत सिंह पठानिया मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *