नीली चिड़िया से चहक रहा ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल 

12 नवम्बर : ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क नीली चिड़िया यानी ग्रैंडाला से चहक रहा है। यह चिड़िया पार्क के शाक्टी मरोड़ क्षेत्र में देखी गई है। ये 300 से 350 के झुंड में रहती हैं। सब साथ ही एक जगह से दूसरी जगह जाती हैं। पीली चोंच

इसे और आकर्षक बनाती है। कुल्लू जिले के सैंज स्थित ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में 3000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर ग्रैंडाला को वनरक्षकों ने देखा और कैमरे में कैद किया। ग्रैंडाला आमतौर पर वहां होती है जहां पर छरमा पाया

जाता है। यह इसका पसंदीदा भोजन है। शाक्टी मरोड़ के क्षेत्र में छरमा काफी मात्रा में है। ग्रैंडाला जहां रहती हैं वहां पर इसका ज्यादा शोर नहीं सुनाई देता, लेकिन जब ये झुंड में एक साथ उड़ती हैं तो इनका शोर एकाएक ही आकर्षित कर

लेता है। ग्रैंडाला आरवोरियल कैटागिरी में आती हैं। ये पेड़ पर भी रहती हैं और फल के साथ-साथ कीट-पतंगे भी खाती हैं। इसकी उम्र कितनी है और कब प्रजनन करती है इसके बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं है। 1171 वर्ग किलोमीटर

में फैले ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में बफार्नी तेंदुआ, कस्तूरी मृग, हिमालयन थार, भूरा भालू, ओरेंज ब्लू फिंच, सीरो सहित कई जानवर व पशु-पक्षी संरक्षित हो रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *