महिला से मिलने घर पहुंचा पुलिस जवान

Spread the love
आवाज़-ए-हिमाचल 
12 नवम्बर : हिमाचल प्रदेश की मंडी जिले की पुलिस के लिए शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है| यहां एक महिला से मिलने उसके घर पहुंचे पुलिस जवान की जान पर बन आई| फिलहाल, जवान चोटिल हेडकॉस्टेबल को
आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है| वहीं, एसपी मंडी ने आरोपी को सस्पेंड कर दिया है और जवान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है| मंडी के करसोग की यह घटना है| एक हेडकॉंस्टेबल महिला से मिलने उसके घर में पहुंच गया
था| इस दौरान स्‍वजनों ने उसे देख लिया| आनन-फानन में पुलिस जवान ने खिड़की से छलांग दी और नीचे गिरसे से उसके सिर में गंभीर चोट आई है| पुलिस जवान को गंभीर हालत में आइजीएमसी शिमला को रेफर किया गया| एएसपी
मंडी ने मामले की पुष्टि की है| उन्होंने बताया कि आरोपी जवान को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए गए हैं| महिला के पति ने पुलिस को शिकायत दी है और केस दर्ज किया गया है| आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं| करसोग पुलिस महिला के बयान दर्ज करेगी| फिलहाल जवान को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है|

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *