नम्होल में अस्थि कलश के दर्शन को उमड़े लोग

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

अभिषेक मिश्रा,बिलासपुर

16 जून। हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के निधन के बाद उनकी अस्थियों को प्रदेश अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों की नदियों व झीलों में विसर्जित किया जा रहा है। इसी कड़ी में 17 जुलाई को बिलासपुर की गोबिंद सागर झील में भी उनकी  अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा। शुक्रवार को नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के तहत नम्होल में स्थित विश्राम गृह से अस्थि कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व नेताओं सहित अन्य लोगों ने पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

यह कलश यात्रा नम्होल से ब्रह्मपुखर होती हुई कोठीपुरा, कल्लर से स्वारघाट के लिए रवाना हुई। श्रद्धाजंलि कार्यक्रम के बाद अस्थियां आज रात भाखड़ा के भरतरी मंदिर में रखी जाएगी। जहां से कल यानी 17 जुलाई को पद यात्रा के रूप में कलश यात्रा निकालकर भाखड़ा स्थित गोबिंद सागर झील में अस्थि विसर्जन किया जाएगा। नयना देवी के विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए राजा वीरभद्र सिंह को हमेशा याद किया जाएगा। प्रदेश की जनता जब भी अपने इलाकों में हुए विकास कार्यों को देखेगी, तब तब उन्हें वीरभद्र सिंह याद आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *