हटली से शुरू हुई वीरभद्र सिंह के अस्तु कलश यात्रा,कुलदीप पठानिया ने की अगुवाई

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

 

                अशोक,सिहुंता

16 जुलाई ।  पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्तु कलश यात्रा आज द्रम्मण के साथ लगते हटली से शुरू हुई।कलश यात्रा की अगुवाई पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने की।इससे पहले हटली राम मंदिर से यात्रा शुरू हुई तथा अंबेडकर भवन चुवाड़ी में संपन्न हुई।इस दौरान शोक सभा का आयोजन किया गया।कुलदीप पठानिया व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।अस्थि कलश रात को हटली स्थित राम मंदिर में रखा गया।
सुबह विधि विधान के साथ कलशयात्रा शुरू हुई तथा बलाना,थुलेल,द्रम्मनाला,सिहुंता,टुंडी व   लाहडू होते हुए चुवाड़ी में सम्पन्न हुई।शनिवार को वीरभद्र सिंह की अस्थियों को लाहडू के समीप नदी में प्रवाहित किया जएगा।इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष राम सिंह चंबियाल,उपाध्यक्ष कृष्ण,पवन राणा,महासचिव अशोक चंबियाल,कंवर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।कलश यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *