नड्डा हिमाचल का गौरव,स्वाभिमान व देव भूमि की पहचान है:त्रिलोक कपूर

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

22 नवंबर।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी के बढ़ते कदमो को हिमाचल प्रवास को लेकर 2022 में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस द्वारा हो-हल्ला मचाना निश्चित रूप से यह कांग्रेस की घबराहट है। यह शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने पालमपुर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए व्यक्त किए हैं।


भाजपा नेता कपूर ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा द्वारा नड्डा जी के प्रवास को लेकर सरकारी खर्चे को लेकर जो अपनी प्रतिक्रिया दी है उससे कांग्रेस स्वयं अपने आप प्रदेश में एक मजाक बनकर रह गई है।


उन्होंने कहा कि नड्डा जी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के साथ हेलीकॉप्टर में लूहनू मैदान में उतरे और उसी ही स्थान पर बिना सोफा कुर्सी और आने वाले अपने समर्थकों को भी बिना किसी व्यवस्था के खड़े-खड़े संबोधन करते हुए हिमाचल प्रदेश के ड्रीम प्रोजेक्ट एम्स के निरीक्षण के लिए निकले। नड्डा जी बहुत वरीकी से एम्स में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उसके बावजूद कांग्रेस द्वारा सरकारी खर्चे के दुरुपयोग का आरोप लगाने से यह प्रमाणित होता है कि कांग्रेस नहीं चाहती है कि एम्स कार्य जल्दी से पूरा हो।

 


भाजपा नेता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक कोर्ट में चल रही स्वयं की पेशियों में जाने के लिए करते थे बल्कि वर्तमान सरकार हेलीकॉप्टर का प्रयोग प्रदेश के विकास कार्य के लिए करती है। हां जहां सरकार को जरूरी लगे वहां सरकार इसका प्रयोग जरूर कर रही है जैसे सरकार को लगा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जी को पीजीआई चंडीगढ़ से स्वस्थ होने के बाद शिमला वापस आना है तो वहां भी सरकार ने हेलीकॉप्टर का प्रयोग किया।


हेलीकॉप्टर के विषयों को लेकर भाजपा नेता ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि हेलीकॉप्टर का प्रयोग कांग्रेस ने कितनी इमानदारी से प्रदेश के विकास के लिए किया है और कितने हेलीपैड आवश्यक जगह पर बनाए गए हैं यह भी हिमाचल प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है। कपूर ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री से यह जानना चाहा कि जो उन्होंने घर के नजदीक सरकारी खर्चे पर हेलीपैड का निर्माण किया है वह जनता को बताएं कि उस स्थान पर हेलीपैड बनाने की कितनी बड़ी गंभीर आवश्यकता थी।भाजपा नेता ने कहा कि यह सर्वविदित है जब पिछली नरेंद्र मोदी सरकार में श्री जगत प्रकाश नड्डा जी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के रूप में देश की सेवा कर रहे थे तो उसी ही दौरान हिमाचल प्रदेश को भी एक एम्स के रूप में बड़ी सौगात लेकर आए थे। उन्हीं के प्रयासों से आज 50 विद्यार्थियों के पहले बेच ने.एम्स में प्रवेश ले लिया है, 18 सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर की नियुक्ति की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। लेकिन दुर्भाग्य बस कांग्रेस में कांग्रेस ऐसे गैर जिम्मेदार बयानों को देखकर लगता है कि ऐम्स जैसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान का कोई महत्व दिखाई नहीं दे रहा है।


भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने नित दिन आ रहे समाचार पत्र पर भिन्न-भिन्न बयानों पर आकलन करते हुए कहा कि लगता है कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका से भी भटक गई है। अगर यहां एक मजबूत विपक्ष की भूमिका में कांग्रेस आगे बढ़ती तो निश्चित तौर पर उनके विरोध का लाभ प्रदेश की जनता को अवश्य मिलता। लेकिन जिस तरह कांग्रेस के नेताओं के जिस स्तर के बयान जारी हो रहे हैं, उससे एक चीज स्पष्ट रूप से यह देखने को मिल रही है कि बिहार चुनाव के परिणाम के बाद हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस में घबराहट बढ़ गई है।
कपूर ने कहा कि कांग्रेस केक घबराहट सही है कि उन्हें यह मालूम है कि जिस तरह जगत प्रकाश नड्डा जी के नेतृत्व में लगातार 15 वर्षों तक शासन करने वाली भाजपा नियत एनडीए की सरकार चौथी बार बिहार की सेवा करने की दिशा में आगे बढ़ सकती है तो यह हिमाचल प्रदेश नड्डा जी का अपना प्रदेश है। जिस दूरदृष्टि के साथ भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, देश के गृह मंत्री श्री अमित भाई शाह जी, और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे दिग्गज नेताओं का नड्डा जी को विशेष प्यार मिला है उसी तरह निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश की जनता भी आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत नड्डा जी को अपने प्यार और आशीर्वाद से कोई कमी नहीं रखेगी।


भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले 3 वर्षों से लगातार एक से एक बढ़कर राजनीतिक इतिहास बदले जा रहे हैं और उसी तर्ज पर हिमाचल प्रदेश की जनता 2022 में एक बार पुनः जयराम ठाकुर के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर कांग्रेस की पूरी तरह सफाया करके नया इतिहास रचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *