जिला कांगड़ा के गरली परागपुर में ग़दर-2 की शूटिंग होगी

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

20 नवंबर। जिला कांगड़ा के हेरिटेज गांव गरली परागपुर में सन्नी देयोल की मूवी गदर-2 की शूटिंग  होगी। उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि धरोहर गांव गरली-परागपुर में फि़ल्म सिटी बनाने पर सरकार विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि गदर-2 फि़ल्म की टीम का स्वागत भी किया जाएगा। बिक्रम ठाकुर का कहना है कि परागपुर गरली में फि़ल्म सिटी बने तो क्षेत्र के लोगों को बहुत अधिक लाभ होगा। रोजगार के अवसर मिलेंगे, टूरिज्म भी बढ़ेगा।

जिससे लोगों की आर्थिकी मजबूत होगी। विक्रम ठाकुर ने कहा कि कई बड़े फि़ल्म प्रोजेक्शन हाउसेज सरकार के साथ संपर्क बनाए हुए है। शीघ्र ही एमओयू साइन होगा और हेरिटेज विलेज परागपुर गरली विश्व पटल पर होगा। परागपुर से फि़ल्म प्रोडक्शन कॉर्डिनेटर रूपेंद्र सिंह डैनी ने कहा कि परागपुर गरली में अगर संभव हुआ तो सन्नी देओल आएंगे और लोगों से भी उनको मिलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *