राज्य में 4 दिन तक मौसम साफ रहने की संभावनाएं

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

20 नवंबर। हिमाचल के लोगों को मौसम आगामी चार दिन राहत देने वाला होगा। मौसम साफ व शुष्क रहने की संभावनाएं जताई गई हैं। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में खास परिवर्तन नहीं रहेगा, लेकिन दिन में गर्मी और सुबह व शाम तथा रात्रि में ठंड जरूर बढ़ने की संभावनाएं हैं। पिछले 24 घंटों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है।

न्यूनतम तापमान सामान्य रहे और अधिकतम तापमान उष्ण पहाड़ी क्षेत्रों में सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक और, निचले पहाड़ी क्षेत्रों में सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम रहे। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को सबसे कम तापमान केलांग में -2.2 डिग्री दर्ज किया गया है। मैदानी पर्वतीय क्षेत्र, मध्य पर्वतीय क्षेत्र व उष्ण पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *