आवाज ए हिमाचल
5 जनवरी: कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की घरोह पंचायत में जिला परिषद के चडी वार्ड से कांग्रेस समर्थित जिला परिषद प्रत्याशी पंकज कुमार( पंकु) के लिए स्थानीय जनता से समर्थन मांगते हुए उन्हें विजयी बनाने का अनुरोध किया ।
![](https://awazeshahpur.com/wp-content/uploads/2021/01/FB_IMG_1609825284424-1-300x300.jpg)
इस मौके पर ब्लॉक् काँग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, प्रदीप बलोरिया, रणदीप राणा ब्लॉक् काँग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष, आयुष ठाकुर ब्लॉक काँग्रेस के युवा इंटक अध्यक्ष, मदन ठाकुर, ठाकुर बलदेव सिंह,
![](https://awazeshahpur.com/wp-content/uploads/2021/01/IMG-20210104-WA0034-300x221.jpg)
विनोद कुमार, बबली धीमान, अभिषेक ठाकुर, स्वरूप चंद, बबिता धीमान, मिठू राणा, सुधीर धीमान, विजय कटोच तथा कुलदीप जरयाल आदि भी मौजूद थे ।
![](https://awazeshahpur.com/wp-content/uploads/2021/01/IMG-20210103-WA0079-300x167.jpg)
लोगों से समर्थन की अपील करते हुए पठानिया ने कहा कि स्थानीय निकाय के चुनाव में जिला परिषद के लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों का समर्थन कर व उन्हें विजयी बना कर सरकार को एहसास दिलाना आवश्यक हो गया है कि उनकी नीतियां जन विरोधी हैं ।
![](https://awazeshahpur.com/wp-content/uploads/2020/12/20201212_165840-5-287x300.jpg)
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हो रही है जिसका खमियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है ।
![](https://awazeshahpur.com/wp-content/uploads/2020/12/20201028_145203-6-300x197.jpg)
पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार कि गलत नीतियों की वजह से आज प्रदेश में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं, महंगाई के साथ साथ वेरोजगारी बढ़ी है, किसान- मजदूर सभी तंग हैं परन्तु सरकार को किसी भी वर्ग की चिंता नहीं है ।
![](https://awazeshahpur.com/wp-content/uploads/2020/12/IMG-20201229-WA0077-225x300.jpg)
इस अवसर पर मौजूद लोगों ने एक स्वर में पंकज कुमार पंकु को विजयी बनाने का संकल्प लेते हुए प्रण किया कि वह तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक पंकु जिला पार्षद निर्वाचित नहीं हो जाते ।
![](https://awazeshahpur.com/wp-content/uploads/2020/12/Screenshot_2020-12-26-18-08-19-526_com.nexstreaming.app_.kinemasterfree-1-300x177.jpg)
![](https://awazeshahpur.com/wp-content/uploads/2020/12/20201202_131200-2-208x300.jpg)
![](https://awazeshahpur.com/wp-content/uploads/2021/01/20210101_182035-300x292.jpg)